पाकिस्तान की विदेशमंत्री हिना रब्बानी खर ने कहा है कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति की स्थापना के लिए विश्व समुदाय के साथ मिलकर प्रयास कर रहा है। टोक्यो में अफ़ग़ानिस्तान के बारे में आयोजित कांफ़्रेंस में उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में शांति की स्थापना और राजनैतिक सुदृढ़ता पाकिस्तान की सुरक्षा और विकास के लिए बहुत आवश्यक है। पाकिस्तानी विदेशमंत्री का कहना था कि अफ़ग़ानिस्तान में शांति की स्थापना के लिए आर्थिक सुदृढ़ता आवश्यक है जिसके लिए विश्व समुदाय को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय पाकिस्तान की संप्रभुता का भी सम्मान करे और विश्व समुदाय के ध्यान से क्षेत्र की स्थिति बेहतर हो सकती है।समाचार समाप्त........166
7 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 327736
पाकिस्तान की विदेशमंत्री हिना रब्बानी खर ने कहा है कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति की स्थापना के लिए विश्व समुदाय के साथ मिलकर प्रयास कर रहा है.........