संयुक्त राष्ट्र संघ के सीरिया में निरीक्षण अभियान के प्रमुख रॉबर्ट मूड ने कहा है कि उन्हें अभी भी यह आशा है कि सीरिया में अशांति, शांतिपूर्ण माध्यमों से दूर हो सकती है। समाचार एजेंसी रॉयटर्ज़ के अनुसार रॉबर्ट मूड ने गुरुवार को दमिश्क़ में संवाददाता सम्मेलन में कहाः सीरिया में संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम समस्या के शांतिपूर्ण समाधान और राजनैतिक वार्ता के नए मार्ग निकालने के लिए प्रयास जारी रखेगी। रॉबर्ट मूड ने जो वास्तव में नार्वे की सेना के जनरल है, लड़ाई-बन्दी का आह्वान किया ताकि संयुक्त राष्ट्र संघ के 300 सदस्यों पर आधारित निरीक्षक अपना काम अंजाम दे सकें। ज्ञात रहे दमिश्क़ सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ व अरब लीग के संयुक्त दूत कूफ़ी अन्नान की छह सूत्रीय शांति योजना के प्रति गंभीरता दिखाते हुए नगरों व क़स्बों से सेना वापस बुला ली किन्तु विद्रोही इस स्थिति का दुरुपयोग करते हुए नगरों व क़स्बों में जनसंहार करने लगे। इस प्रकार कूफ़ी अन्नान की शांति योजना का विदेश समर्थित आतंकवादियों द्वारा उल्लंघन जारी हैसमाचार समाप्त......166
5 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 327225
संयुक्त राष्ट्र संघ के सीरिया में निरीक्षण अभियान के प्रमुख रॉबर्ट मूड ने कहा है कि उन्हें अभी भी यह आशा है कि सीरिया में अशांति, शांतिपूर्ण माध्यमों से दूर हो सकती है.....