मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने ईरानी राष्ट्रपति डॉ. अहमदीनेजाद के साथ टीली फोन पर बातचीत में संयुक्त लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए दोनों देशों के सहयोग पर बल दिया है।प्राप्त सूचना के अनुसार मिस्र के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर अहमदीनेजाद से फोन पर बातचीत की जिसमें उन्होंने इस्लामी देश ईरान और मिस्र के राष्ट्रों के हितों और संयुक्त लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए दोनों देशों के सहयोग पर बल दिया।मोहम्मद मुरसी ने कहा कि ईरान और मिस्र दोनों देशों के राष्ट्रों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगे। मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने ईरानी राष्ट्र की ओर से मिस्र की सार्वजनिक क्रांति का समर्थन किए जाने की सराहना की और डॉक्टर अहमदीनेजाद से कहा कि वह उनका और मिस्री जनता का सलाम इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर और ईरानी राष्ट्र तक पहुँचा दें। इस बातचीत में डॉ. अहमदीनेजाद ने दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संयुक्त चीज़ों की तरफ़ इशारा किया और कहा कि ईरान हमेशा मिस्री जनता का साथ देंगा।समाचार समाप्त......166
5 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 327214
मिस्र के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर अहमदीनेजाद से फोन पर बातचीत की जिसमें उन्होंने इस्लामी देश ईरान और मिस्र के राष्ट्रों के हितों और संयुक्त लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए दोनों देशों के सहयोग पर बल दिया.......