4 जुलाई 2012 - 19:30

इराक़ी सुरक्षा बलों ने कर्बला में आतंकवादियों की एक योजना को विफल बना दिया........

इराक़ी सुरक्षा बलों ने कर्बला में आतंकवादियों की एक योजना को विफल बना दिया।  कर्बला से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक गुट को पकड़ कर, श्रद्धालुओं पर आक्रमण की एक भयानक योजना को विफल बना दिया। इन आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में गोलाबारूद और शस्त्र बरामद हुए हैं। यह लोग हज़रत इमाम मेहदी अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस के अवसर पर कर्बला पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के मध्य बम विस्फोट करने का इरादा रखते थे। याद रहे गत दो दिनों के दौरान कर्बला सहित इराक़ के विभिन्न नगरों में आतंकवादी कार्यवाहियों में ५० से अधिक शहीद और लगभग २०० लोग घायल हो चुके हैं।समाचार समाप्त.......166