सीरियाई सेना ने दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र दूमा में सशस्त्र आतंकवादियों को गहरा आघात पहुंचाते हुए इस क्षेत्र पर फिर से नियंत्रण कर लिया है। ये आतंकवादी पश्चिम के समर्थन से दमिश्क़ सरकार से लड़ रहे हैं। प्रेस टीवी ने सीरियाई अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि दूमा को विद्रोहियों की आतंकवादी गतिविधियों से पाक करने के लिए चलाए गए कई दिनों के सैनिक अभियान में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए और घायल हुए हैं। इस दौरान बहुत से आतंकवादी गिरफ़्तार किए गए और दूसरे बहुत से भागने पर विवश हुए। कुछ रिपोर्टों में इस तथ्य का ख़ुलासा हुआ है कि दूमा में सक्रिय अधिकांश आतंकवादियों का संबंध विभिन्न अरब राष्ट्रों से है। सीरियाई सेना ने इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में शस्त्र व गोला बारूद बरामद किए और बहुत से शस्त्र बनाने के कारख़ानों को ध्वस्त कर दिया। दूसरी ओर सशस्त्र आतंकवादियों ने पूर्वी सीरिया में हाई वोल्टेज बिजली लाइन को ध्वस्त कर दिया और पश्चिमी नगर हुम्स के निकट एक रेलवे स्टेशन पर फ़ायरिंग की। ज्ञात रहे दमिश्क़ सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ व अरब लीग के संयुक्त दूत कूफ़ी अन्नान की छह सूत्रीय शांति योजना के प्रति गंभीरता दिखाते हुए नगरों व क़स्बों से सेना वापस बुला ली किन्तु विद्रोही इस स्थिति का दुरुपयोग करते हुए नगरों व क़स्बों में जनसंहार करने लगे।समाचार समाप्त.......166
4 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 327059
सीरियाई सेना ने दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र दूमा में सशस्त्र आतंकवादियों को गहरा आघात पहुंचाते हुए इस क्षेत्र पर फिर से नियंत्रण कर लिया है.....