4 जुलाई 2012 - 19:30

पाकिस्तान ने कहा कि नेटो सप्लाई मार्ग की बहाली का निर्णय राष्ट्रहित में किया गया के और नई व्यवस्था पर संपर्क किये जा रहे हैं.....

पाकिस्तान ने कहा कि नेटो सप्लाई मार्ग की बहाली का निर्णय राष्ट्रहित में किया गया के और नई व्यवस्था पर संपर्क किये जा रहे हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि  सप्लाई में कोई घातक हथियार ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। पाकिसतान के विदेशमंत्रालय के  प्रवक्ता ने इस्लामाबाद में मीडिया से एक वार्ता में कहा कि अमेरिका ने सुलाला घटना पर  स्पष्ट रूप से पाकिस्तान से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि नेटो से सहयोग का फ़ैसला, व्यापक राष्ट्रीय हित में दिया गया है किंतु नेटो सप्लाई में कोई घातक वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी । पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसी के विरुद्ध भारतीय आरोपों का खंडन करते हैं। याद रहे पाकिसतान ने कल नेटो के लिए सप्लाई का मार्ग खोल दिया और पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार तीन खेप अफ़ग़ानिस्तान पहुंच गयी है।समाचार समाप्त.......166