सीरिया के संसद सभापति मोहम्मद जेहाद अल्लेहाम ने आज तेहरान में ईरान के संसद सभापति डॉक्टर लारीजानी से भेंट की। डॉक्टर लारीजानी ने इस भेंट में कहा कि ईरान दुश्मनों के षड्यंत्रों के मुक़ाबिल हमेशा सीरिया की जनता और सरकार का समर्थन करता रहेगा। ईरान के संसद सभापति डॉक्टर लारीजानी ने सीरिया के स्पीकर से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ईरान सीरिया में जारी सुधार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि शक्ति के बल पर देश में लोकतंत्र स्थापित नहीं किया जा सकता और आज तानाशाह सरकारें अपनी आय और शक्ति के साथ ज़ायोनी शासन की पिठ्ठू बनी हुई हैं और सीरिया में ज़ायोनी शासन के विरुद्ध प्रतिरोध को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।इस बैठक में सीरिया के संसद सभापति मोहम्मद जेहाद अल्लेहाम ने कहा कि क़तर जैसे देश स्वतंत्रता और लोकतंत्र के बारे में बात करते हैं जबकि उनका आधा देश अमेरिका के अधीन है। उन्होंने ईरान की ओर से सीरिया के समर्थन को सराहा और कहा कि अमेरिका यह सोचता है कि वह अपने मीडिया के सहारे सीरिया पर अपने विचार थोंप देगा और सीरिया को ज़ायोनी शासन के मुक़ाबिल कमज़ोर बना देगा।ज्ञात रहे सीरिया के संसद सभापति ईरानी अधिकारियों से विचार- विमर्श के लिए तेहरान पहुंचे हैं। मोहम्मद जेहाद अल्लेहाम एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां ईरान के संसद सभापति के सलाहकार हसन अबु तोराबी फर्द ने उनका स्वागत किया। सीरिया के संसद सभापति अपने ईरानी समकक्ष डाक्टर अली लारीजानी के निमंत्रण पर तेहरान आये हैं। आशा है कि मोहम्मद जेहाद अल्लेहाम अपने ईरान प्रवास के दौरान संसद सभापति, विदेशमंत्री और राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद से क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मामलों के संबंध में विचारों का आदान प्रदान करेंगे।समाचार समाप्त.......166
2 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 326619
शक्ति के बल पर देश में लोकतंत्र स्थापित नहीं किया जा सकता और आज तानाशाह सरकारें अपनी आय और शक्ति के साथ ज़ायोनी शासन की पिठ्ठू बनी हुई हैं और सीरिया में ज़ायोनी शासन के विरुद्ध प्रतिरोध को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।