पाकिस्तान के कराची नगर में अज्ञात व्यक्तियों की फायरिंग में कम से कम ६ व्यक्ति मारे गये। प्राप्त समाचारों के अनुसार कराची के विभिन्न क्षेत्रों में अज्ञात लोगों ने फायरिंग की जिससे कम से कम ६ व्यक्ति हताहत और कई घायल हो गये। इसी बीच कराची की पुलिस ने इस नगर में हिंसा फैलाने के आरोप में दसियों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जारी वर्ष के आरंभिक पांच महीनों में कम से कम ७४० व्यक्ति मारे गये जिनमें १०७ राजनीतिक थे। ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष पाकिस्तान के कराची नगर में होने वाली हिंसा में एक हज़ार ७०० से अधिक व्यक्ति मारे गये थे।समाचार समाप्त......166
2 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 326583
पाकिस्तान के कराची नगर में अज्ञात व्यक्तियों की फायरिंग में कम से कम ६ व्यक्ति मारे गये.......