2 जुलाई 2012 - 19:30

कुछ छड़ों पूर्व इराक़ के पवित्र शहर कर्बला तथा दीवानियः व बग़दाद में लगातर बम विस्फ़ोंटों से कम से कम 150 घायल व शहीद हुए हैं....

  अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार कुछ छड़ों पूर्व इराक़ के पवित्र शहर कर्बला तथा दीवानियः व बग़दाद में लगातर बम विस्फ़ोंटों से कम से कम 150 घायल व शहीद हुए हैं।इसी प्रकार प्राप्त सूचना के अनुसार इराक़ के दक्षिण में स्थित क़ादेसिया क्षेत्र में भीषण बम विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम ४० लोग शहीद हो गये। इराक़ी पुलिस ने बताया है कि विस्फोटक पदार्थों में भरे एक वाहन में बम का भीषण विस्फोट हुआ जिससे कम से कम ४० व्यक्ति शहूीद और ७५ घायल हो गये। इराक़ के पुलिस सूत्रों ने पहले इस विस्फोट में २५ व्यक्तियों के मारे जाने की सूचना दी थी।इसी तरह पवित्र शहर कर्बला में मफ़तूह बाज़ार में एक कार में भीषण विस्फ़ोट हुआ जिसमें कम से कम 10 लोग शहीद और 16 शहीद हो गए।प्राप्त सूचना के अनुसार बग़दाद के दक्षिण में स्थित दीवानिया क्षेत्र नगर के एक भीड़भाड़ वाले बाज़ार में कार बम का धमाका हुआ जिसमें 40 आम नागरिक शहीद और 70 से अधिक घायल हो गए। बग़दाद के उत्तर में स्थित तूज़ और ताजी में होने वाले धमाकों में 3 लोग शहीद और 16 घायल हुए। शहीद होने वालों में अधिकतर शिया श्रद्धालु हैं जो धार्मिक आयोजनों में भाग लेने के लिए  कर्बला जा रहे थे।समाचार समाप्त..........166