ईरान के ज्वाइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ सैयद हसन फिरोजाबादी ने कहा है कि अमेरिकी युद्ध बेड़े के हाथों ईरान के यात्री विमान के गिराए जाने की दुखद और आतंकवादी घटना न तो ईरानी राष्ट्र कभी भुला पाएगा और न ही उसे इतिहास से मटाया जा सकता है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार सैयद हसन फिरोज़ाबादी ने अमेरिकी समुद्री बेड़े द्वारा ईरान के यात्री विमान के गिराए जाने की घटना को चौबीस साल पूरे होने के हिसाब से अपने संदेश में कहा है कि अमेरिका के हाथों अंजाम पाने वाली यह दुखद घटना अमेरिका के आतंकवादी होने का ऐसा सबूत है जो हर साल स्वतंत्र व जागरूक इंसानों को सोचने पर मजबूर करता है।ईरान के यात्री विमान पर अमरीकी हमले को चौबीस वर्ष पूरे होने के अवसर पर फार्स की खाड़ी में दो सौ अठ्ठानवे निहत्थे और मज़लूम ईरानी यात्रियों की शहादत के स्थान पर फूल बरसाए गए।उल्लेखनीय है कि चौबीस साल पहले आज ही के दिन अमेरिकी समुद्री बेड़े वेन्सन्स ने मिसाइल हमला कर ईरान के यात्री विमान को गिरा दिया था जिसके परिणाम स्वरूप दो सौ अठ्ठानवे यात्री शहीद हो गए थे।समाचार समाप्त.......166
1 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 326402
अमेरिकी युद्ध बेड़े के हाथों ईरान के यात्री विमान के गिराए जाने की दुखद और आतंकवादी घटना न तो ईरानी राष्ट्र कभी भुला पाएगा और न ही उसे इतिहास से मटाया जा सकता है।