1 जुलाई 2012 - 19:30

सीरिया के १०० विद्रोहियों ने हमा प्रांत में स्वयं को इस देश के सुरक्षा बलों के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया और अपने हथियारों को सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया.......

सीरिया में १०० विद्रोहियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार सीरिया के १०० विद्रोहियों ने हमा प्रांत में स्वयं को इस देश के सुरक्षा बलों के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया और अपने हथियारों को सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया। इसी प्रकार इन व्यक्तियों ने एक सहमति पत्र पर हस्तक्षार किये जिसके अनुसार वे सीरिया को राष्ट्रीय सुरक्षा के ख़तरे में डालने से दूर रहेंगे और आतंकवादी गुटों से सहकारिता नहीं करेंगे। सूत्रों के अनुसार आत्म समर्पण करने वाले विद्रोही सीरिया को बर्बाद करने हेतु विदेशियों के षडयंत्रों से अवगत हो गये हैं। उल्लेखनीय है कि सीरिया में अमेरिका और क्षेत्र के कुछ देश विद्रोहियों का समर्थन कर रहे हैं और वे इस देश में अशांति फैलाने हेतु उन्हें नाना प्रकार के हथियारों से लैस कर रहे हैं। ज्ञानकार हल्कों का मानना है कि यदि दूसरे देश सीरिया में अशांति फैलाने हेतु विद्रोहियों को नाना प्रकार के हथियारों से लैस करने के बजाये वहां पर होने वाले राजनीतिक सुधारों का समर्थन करते तो सीरिया संकट का समाधान बहुत पहले हो चुका होता।समाचार समाप्त.......166