ईरान ने कहा है कि उसके तेल की बिक्री में कोई समस्या पेश नहीं आयेगी। पेट्रोलियम मंत्री रुस्तम क़ासेमी ने कहा कि पश्चिम के प्रतिबंध से इस्लामी गणतंत्र ईरान के तेल की बिक्री में कोई समस्या पेश नहीं आयेगी। उन्होंने पहली जूलाई से ईरान के तेल के विरुद्ध पश्चिम के प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए बल देकर कहा कि ईरान को अपने तेल की बिक्री के संबंध में किसी प्रकार की चिंता नहीं है। श्री रुस्तम क़ासेमी ने इस बयान के साथ कि ईरान के तेल उद्योग को वर्षों से पश्चिम के प्रतिबंधों का सामना है, कहा कि क्षेत्र और विश्व का महत्वपूर्ण देश होने के नाते ईरान बहुत अधिक देशों के साथ लेन देन कर रहा है और तेल के उसके अपने विशेष ग्राहक हैं। ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि इस देश के तेल उद्योग पर प्रतिबंध एक अच्छा अवसर था क्योंकि यही प्रतिबंध ईरान के तेल उद्योग में विस्तार व विकास का कारण बने इस प्रकार से कि ईरान एक समय में तेल से बनने वाली वस्तुओं को दूसरे देशों से आयात करता था जबकि ईरान आज इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्यातक देश बन गया है। ज्ञात रहे कि युरोपीय संघ ने अमेरिका की हां में हां मिलाते हुए कहा था कि पहली जूलाई से वह ईरान से तेल नहीं लेगा। समाचार समाप्त.......166
1 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 326394
ईरान ने कहा है कि उसके तेल की बिक्री में कोई समस्या पेश नहीं आयेगी...