अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी पुलिस ने बताया है कि हज़ार गंजी में ईरान से क्वेटा आने वाली यात्री बस के पास धमाका हुआ है जिसमें 2 पुलिसकर्मियों सहित 25 लोग मारे गए. विस्फोट से बस और पुलिस जीप को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है और पुलिस अधिकारियों सहित 10 लोग घायल हुए हैं।सूत्रों के अनुसार विस्फोट में अन्य कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार विस्फोट उस समय किया गया जब ईरान से शिया श्रद्धलुओं की एक बस क्वेटा आ रही थी।सूत्रों के अनुसार विस्फोट के समय यात्री बस में 40 से 50 लोग मौजूद थे. विस्फोट में मारे जाने और घायल होने वालों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि मृतकों में वृद्धि की अभी आशंका बनी हुई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र को घेरे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक इस आतंकी घटना की जांच जारी थी।समाचार समाप्त.......166
28 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 325559
पाकिस्तानी पुलिस के अनुसार हज़ार गंजी में ईरान से क्वेटा आने वाली यात्री बस के पास धमाका हुआ है जिसमें 2 पुलिसकर्मियों सहित 25 लोग मारे गए. विस्फोट से बस और पुलिस जीप को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है और पुलिस अधिकारियों सहित 10 लोग घायल हुए हैं..........