27 जून 2012 - 19:30

ईरान ने सीरिया के टेलीवीज़न चैनल पर होने वाले आतंकवादी आक्रमण की निंदा की है........

ईरान ने सीरिया के टेलीवीज़न चैनल पर होने वाले आतंकवादी आक्रमण की निंदा की है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने सीरिया के टेलीवीज़न चैनल की इमारत पर होने वाले आक्रमण की भर्त्सना की और इस आक्रमण में मरने वालों के परिजनों से सहानुभूति जताई। श्री रामीन मेहमान परस्त ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अमानवीय एवं हिंसात्मक कार्यवाही सीरिया और विश्व के लोगों को सीरिया की वास्तविकताओं से अवगत होने की दिशा में बाधा नहीं बन सकती। इसी प्रकार उन्होंने इस बयान के साथ कि समस्त अंतरर्राष्ट्रीय क़ानून संचार माध्यमों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं, कहा कि संचार माध्यमों की स्वतंत्रता के समर्थक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों एवं विश्व समुदाय को इस अपराध की भर्त्सना करनी चाहिये। ज्ञात रहे कि २७ जून को सीरिया की राजधानी दमश्कि में सीरिया के टेवीचैनल की इमारत पर आतंकवादी आक्रमण हुआ था जिसमें इस टीवी चैनल के कम से कम ७ कर्मचारी मारे गये थे।
समाचार समाप्त
......
166