ईरान के विदेशमंत्री ने परमाणु मामले के समाधान की आशा प्रकट की है। विदेशमंत्री श्री अली अकबर सालेही ने क़ज़्ज़ाकिस्तान रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से वार्ता में कहा कि ईरान का परमाणु मामला समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान और गुट पांच धन एक ईरान के परमाणु मामले के समाधान इस तरह के आभास के साथ करना चाहते हैं कि इसमें हमारी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि तीन जूलाई को तुर्की के इस्तांबोल नगर में आयोजित होने वाली विशेषज्ञों की बैठक में वार्ता को जारी रखने और कुछ तकनीकी मामलों के बारे में वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि क़ज़्ज़ाकिस्तान की सरकार ने ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य होने वाली आगामी बैठक की मेज़बानी हेतु अपनी तत्परता की घोषणा की है। इसी प्रकार क़ज़्ज़ाकिस्तान पहुंच कर उन्होंने वहां के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नज़रबायोफ़ से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों के बारे में बातचीत की है। समाचार समाप्त.........166
26 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 325297
ईरान का परमाणु मामला समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान और गुट पांच धन एक ईरान के परमाणु मामले के समाधान इस तरह के आभास के साथ करना चाहते हैं कि इसमें हमारी जीत हुई है।