25 जून 2012 - 19:30

ईरान और यूरोपीय संघ के बीच भ्रांतियां दूर करने के लिए साइप्रस प्रभावी हो सकता है۔۔۔۔

ईरान के विदेश मंत्री श्री अली अकबर सालेही ने अपनी साइप्रस यात्रा में ईरान और यूरोपीय संघ के बीच भ्रांतियां दूर करने के लिए साइप्रस के कदम को प्रभावी बताया। विदेशमंत्री श्री अली अकबर सालेही ने साइप्रस में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि यह देश ईरान और युरोपीय संघ के मध्य भ्रांतियों को कम व दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विदेशमंत्री ने इसी प्रकार बल देकर कहा कि ईरान और साइप्रस दोनों देशों में मौजूद संभावनाओं का प्रयोग करके अपने आर्थिक, व्यापारिक एवं सांस्कृति संबंधों को विस्तृत करेंगे और दोनों देशों के मध्य जिन समझौतों पर हस्ताक्षर हो चुके हैं वे उन्हें लागू करेंगे। ईरान के विदेशमंत्री ने साइप्रस के राष्ट्रपति से भेंट में राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद का लिखित संदेश भी उन्हें सौंपा। इससे पहले साइप्रस के राष्ट्रपति ने ईरान के राष्ट्रपति के नाम संदेश भेजा था। साइप्रस के राष्ट्रपति ने बल देकर कहा है कि यह देश युरोपीय संघ की अध्यता के काल में ईरान और इस संघ के संबंधों में विस्तार का प्रयास करेगा। साइप्रस के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय मामलों में ईरान के दृष्टिकोणों की प्रशंसा करते हुए कहा कि साइप्रस का दृष्टिकोण ईरानी दृष्टिकोण के समान है और यह दृष्टिकोण जारी रहेगा। समाचार समाप्त........166