योरोपीय संघ के विदेशमंत्रियों ने मिस्र में सत्ता को पूर्ण रूप से असैनिकों को दिये जाने पर बल दिया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार योरोपीय संघ के विदेशमंत्रियों ने लक्ज़ंबर्ग में अपनी बैठक के पश्चात एक बयान जारी करके मिस्र के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को बधाई दी है और उनकी विजय को मिस्र तथा मध्यपूर्व के लिए एतिहासिक घटना बताया है। इस बयान में मिस्र की सत्तारूढ सैन्य परिषद द्वारा सत्ता को असैनिकों को स्थानांतिरत करने में आनाकानी पर चिंता व्यक्त की गई है। योरोपीय संघ के विदेशमंत्रियों ने इसी प्रकार से घोषणा की है कि वे लोकतांत्रिक मिस्र के निर्माण और उसके विकास में मिस्री जनता की सहायता के लिए तैयार हैं। ज्ञात रहे कि मिस्र के चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की थी कि इस्लामवादी प्रत्याशी मुहम्मद मुर्सी ने राष्ट्रपति चुनावों में ५२ प्रतिशत मत प्राप्त करके वे राष्ट्रपति चुनाव में बहुमत से विजयी हुए हैं।समाचार समाप्त.......166
25 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 324940
योरोपीय संघ के विदेशमंत्रियों ने मिस्र में सत्ता को पूर्ण रूप से असैनिकों को दिये जाने पर बल दिया है۔۔۔۔۔