23 जून 2012 - 19:30

सीरिया की सीमा के भीतर तुर्की का युद्धक विमान गिराए जाने के बाद ईरान के विदेश मंत्री ने अपने तुर्की समकक्ष को फोन करके धैर्य से काम लेने और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को हल करने पर बल दिया है۔۔۔۔۔

ईरान के विदेश मंत्री ने तुर्की और सीरिया से धैर्य से काम ने की अपील की है।फार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सीमा के भीतर तुर्की का युद्धक विमान गिराए जाने के बाद ईरान के विदेश मंत्री ने अपने तुर्की समकक्ष को फोन करके धैर्य से काम लेने और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को हल करने पर बल दिया है।ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने अपने तुर्की समकक्ष अहमद दाऊद ओग़लो से टेलीफोन बातचीत में दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील करते हुए उम्मीद जताई है कि दोनों पक्ष मनन चिंतन और धैर्य के साथ समस्या की समीक्षा करेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करके क्षेत्र की शांति व स्थिरता बनाए रखेंगे.उल्लेखनीय है कि सीरिया ने शुक्रवार को तुर्की का युद्धक विमान उस समय मार गिराया था जब वह सीरिया की सीमाओं का उल्लंघन कर रहा था।तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तय्यब अर्दोग़ान आज एक बैठक करके इस मामले की समीक्षा करने वाले हैं। तुर्की के प्रधानमंत्री ने शनिवार को भी एक आपात बैठक बुलाकर इस मामले की समीक्षा की थी और तुर्की के युद्धक विमान को मार गिराने के लिए सीरिया को ज़िम्मेदार बताया था जबकि सीरियाई सूत्रों का कहना है कि तुर्की का युद्धक विमान सीरिया की वायु सीमा में प्रवृष्ट हो गया था जिसके कारण इस देश के सुरक्षा बलों ने तुर्की के युद्धक विमान को मार गिराया।۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔166