23 जून 2012 - 19:30

सैयद हसन नस्रुल्लाह ने क्षेत्रीय देशों में फूट डालने के लिए बड़े स्तर पर दुश्मनों के षड्यंत्रों से सावधान करते हुए कहा है कि ईश्वरीय धर्मों और विभिन्न इस्लामी धर्मों को होशियारी और एकता से दुश्मनों को उनके उद्देश्यों में निराश कर देना चाहिए......

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्लाह के प्रमुख सैयद हसन नस्रुल्लाह ने क्षेत्रीय देशों में फूट डालने के लिए बड़े स्तर पर दुश्मनों के षड्यंत्रों से सावधान करते हुए कहा है कि ईश्वरीय धर्मों और विभिन्न इस्लामी धर्मों को होशियारी और एकता से दुश्मनों को उनके उद्देश्यों में निराश कर देना चाहिए। बेरूत से इरना की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्लाह के प्रमुख सैयद हसन नस्रुल्लाह ने लेबनान में ईरान की हज कमेटी में इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम क़ाजी असकर से मुलाकात के मौके पर मुसलमानों के बीच एकता को मजबूत बनाने की जरूरत और उसकी बरकतों की ओर इशारा करते हुए इस सिलसिले में ईरान की सकारात्मक भूमिका को सराहा।हिज़्बुल्ला लेबनान के प्रमुख ने पिछले दशक के दौरान क्षेत्रीय देशों के शांतिपूर्ण जीवन की ओर इशारा करते हुए कहा कि क्षेत्र के देशों के इतिहास पर नजर डालने से पता चलता है कि जहां भी क्षेत्रीय देशों में मतभेद पैदा हुआ है उसमें साम्राज्य और पश्चिमी देशों का हाथ रहा है।۔۔۔۔۔۔۔۔۔166