ग़ाज़ा पट्टी के विभिन्न क्षेत्रों पर ज़ायोनी युद्धक विमानों के हमले में दो फिलिस्तीनी शहीद हो गए. फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के चिकित्सा सूत्रों ने घोषणा की है कि ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने आज पूर्वी ख़ान यूनुस शहर अबसान पर कई मिसाइल फायर किए जिसके परिणाम स्वरूप एक फिलिस्तीनी बच्चा शहीद और उन्नीस घायल हो गए।आज सुबह़ भी ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी सेना के हमले में एक फिलिस्तीनी शहीद और कई घायल हो गए।दूसरी ओर ज़ायोनी सेना के तोपखानों ने हय्युज़ जैतून के पूर्वी क्षेत्रों पर गोलाबारी की है। ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी सेना के वर्तमान हमलों में 15 फिलिस्तीनी शहीद और कम से कम 68 से अधिक लोग घायल हुए हैं।............166
22 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 324326
ग़ाज़ा पट्टी के विभिन्न क्षेत्रों पर ज़ायोनी युद्धक विमानों के हमले में दो फिलिस्तीनी शहीद हो गए.