भारत ने ईरान से तेल आयात में सुविधा के लिए अपने टैंकरों से कच्चा तेल भेजने को कहा है।भारत के पेट्रोलियम सचिव जीसी चतुर्वेदी ने संवाददाताओं को बताया कि जहाज़रानी मंत्रालय से ईरानी जहाजों को तेल ढुलाई की स्वीकृति देने को कहा गया है तथा वित्त मंत्रालय से मांग की गई है कि सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा निगम को घरेलू तेल टैंकरों का बीमा करने को कहा जाए। उन्होंने कहा कि भारत की ईरान से तेल आपूर्ति जारी है। अमेरिका द्वारा भारत को हाल ही में ईरान के तेल प्रतिबंध से छूट मिलने के बाद भारत को यह भी आशा है कि अमेरिकी बीमा कंपनियां भारतीय जहाजों और तेल का बीमा कर सकती हैं। ईरान भारत का तीसरा बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है। भारत में सरकारी कंपनियों को बीमा के बिना तेल आयात करने की अनुमति नहीं है। जी सी चतुर्वेदी ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि तेल की आपूर्ति को बिना बाधा के जारी रखने के लिए तेल टैंकरों को बीमा करने का आदेश दिया गया है। .........166
22 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 324322
भारत ने ईरान से तेल आयात में सुविधा के लिए अपने टैंकरों से कच्चा तेल भेजने को कहा है....