22 जून 2012 - 19:30

रूस ने ईरान के परमाणु विषय पर समय सीमा निर्धारित करने को अस्वीकार कर दिया है

रूस ने ईरान के परमाणु विषय पर समय सीमा निर्धारित करने को अस्वीकार कर दिया है।रूस के विदेशमंत्री सरगई लावरोफ ने ईरान के परमाणु मुद्दे के समाधान के लिए समय सीमा निर्धारित किये जाने के प्रयासों को अस्वीकारीय बताते हुए इस प्रकार की समय सीमा को कृत्रिम कहा है। रूसी विदेशमंत्री ने ट्वेन्टीफोर टीवी चैनल पर अपने साक्षात्कार में कहा कि समस्या के समाधान के लिए ईरान के विरुद्ध धमकी का क्रम और वार्ता के विफल होने की बात करना बंद होना चाहिए। उन्होंने मास्को में गुट पांच धन एक और ईरान के मध्य हालिया वार्ता को लाभदायक और सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि मास्को में बुनियादी सहमति नहीं हुई किंतु यह बैठक लाभदायक रही। रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि मास्को वार्ता तकनीकी व क़ानूनी दृष्टि से अत्यन्त लाभदायक रही। याद रहे ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य १८ -१९ जून को मास्को में वार्ता हुई जिसके दौरान दोनों पक्षों ने वार्ता जारी रखने पर सहमति प्रकट की।.........166