अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति श्री डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने साम्राज्यवादियों के अतिक्रमण के सम्मुख दुनिया की न्यायपूर्ण सरकारों और स्वतंत्र देशों द्वारा संयुक्त मोर्चा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है। राष्ट्रपति ने काराकास में ईरान. वेनेज़ोईला मण्डलों के संयुक्त अधिवेशन में कहा कि दुनिया के न्यायपूर्ण देशों को चाहिए कि न्याय और स्वतंत्रता के आधार पर नई व्यवस्था बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें और अपने आपसी से विकास, प्रगति और सम्मान के मार्ग में महत्वपूर्ण कदम उठाएं।श्री डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने बड़ी शक्तियों के मुक़ाबले में वेनज़ोएला सरकार और जनता के प्रतिरोध पर ईरान के समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि तेहरान, काराकास के साथ संबंधों की बढ़ोतर में कोई कमी नहीं करेगा।राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरानी राष्ट्र सदैव वेन्ज़ाएला के राष्ट्र के साथ रहेगा कहा कि भौगोलिक दूरी, ईरान व वेनज़ोएला के मध्य सहयोग, एकजुटता तथा संयुक्त मोर्च पर दोनों की उपस्थिति में कदापि बाधा नहीं होगी। इस अवसर पर वेनज़ोएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज़ ने भी इस्लामी गणतंत्र ईरान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावशाली व महत्वपूर्ण देश बताया और कहा कि निश्चित रूप से ईरान के विरुद्ध धमकी और प्रतिबंध प्रभावहीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेनज़ोएला की सरकार और जनता सदैव ईरानी राष्ट्र के साथ थी और रहेगी। इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति लेटिन अमरीका के तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में वेनज़ोएला पहुंच गये हैं।.......166
22 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 324309
ईरान के राष्ट्रपति श्री डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने साम्राज्यवादियों के अतिक्रमण के सम्मुख दुनिया की न्यायपूर्ण सरकारों और स्वतंत्र देशों द्वारा संयुक्त मोर्चा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।