आयतुल्लाह बू शहरी ने कहाः आज मीडिया का ज़माना है उपग्रह और साईबर सुविधाओं के कारण थोड़े समय में ही एक समाचार पूरी दुनिया में फैल जाता है अतः वर्तमान युग में मीडीया का दायित्व भी अधिक बढ़ जाता है।उन्होंने अवसर से लाभ उठाने पर बल देते हुए कहा कि अहलेबैत (अ.) की शिक्षाओं से भी हमें यही परिणाम मिलता है कि हमें अवसर से लाभ उठाना चाहिए।अबना की रिपोर्ट के अनुसार खुबरेगाने रहबरी अर्थात सुप्रीम लीडर को चयन करने वाली कमेटी के सदस्य और क़ुम के इमामे जुमा आयतुल्लाह हुसैनी बूशहरी ने कहा अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम की शिक्षाओं में "सही अवसर और समय से लाभ उठाना " बहुत महत्वपूर्ण है और हमें उनके कहे का पालन करते हुए अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम के मानने वालों पर किए जाने वाले अत्याचारों का मुकाबला करने के लिए प्रतिरोध करना चाहिए और प्रतिरोध का रास्ता यह है कि पीड़ितों विशेषकर मज़लूम शियों पर होने वाले अत्याचारों को कवरेज दें और विभिनन् अवसरों से लाभ उठाते हुए ज़ालिमों और सितमगरों को बेनकाब करें।ज्ञात रहे आयतुल्लाह बूशहरी कल अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की म्यांमार भाषा के शुभआरम्भ पर बोल रहे थे और क़ुम के इमामे जुमा हज़रत आयतुल्लाह बूशहरी ने ही कल अपने शुभ हाथों से म्यांमार भाषा का उदघाटन किया था। और इस तरह अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की कुल भाषाएं 18 हो गई हैं।इससे पहले अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) 17 ज़बानों पर आधारित थी जिसमें फ़ारसी, अरबी, अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू, बंग्ला, तुर्की, चीनी, आज़ेरी आदि शामिल हैं।...........166
21 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 323887
आयतुल्लाह बू शहरी ने कहाः आज मीडिया का ज़माना है उपग्रह और साईबर सुविधाओं के कारण थोड़े समय में ही एक समाचार पूरी दुनिया में फैल जाता है अतः वर्तमान युग में मीडीया का दायित्व भी अधिक बढ़ जाता है......