20 जून 2012 - 19:30

मिस्र की अखवानुल मुसलेमीन पार्टी ने तहरीर स्क्वायर में अनिश्चितकाल के लिए प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है.......

मिस्र की अखवानुल मुसलेमीन पार्टी ने तहरीर स्क्वायर में अनिश्चितकाल के लिए प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है।फार्स समाचार एजेंसी ने अल जज़ीरा टीवी चैनल के हवाले से रिपोर्ट दी है कि मिस्र की अखवानुल मुसलेमीन पार्टी ने कहा है कि हम मिस्र की जनता के वोटों की रक्षा के लिए तहरीर स्क्वायर पर अनिश्चितकाल तक के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।दूसरी ओर मिस्र के चुनाव आयोग ने कानून के विशेषज्ञों के साथ मोहम्मद मिरसी और अहमद शफीक के चुनावी सलाहकारों की बैठक बुलाई है।प्रेस टीवी ने रिपोर्ट दी है कि मिस्र के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम की घोषणा में देरी हो सकती है जबकि अलअर्बियह टीवी ने पश्चिमी मीडिया का अनुसरण करते हुए मिस्र के चुनाव के गैर सरकारी परिणामों को गलत साबित करने की कोशिश की है ताकि अहमद शफीक की सफलता का मार्ग प्रशस्त हो जाए। अहमद शफीक के चुनावी केंद्र ने एक दिन की देरी से मोहम्मद मिरसी की सफलता की खबर को खारिज करते हुए कहा कि अहमद शफीक की जीत हुई है. याद रहे अहमद शफीक को सैनिक परिषद और अमेरिका और सऊदी अरब का समर्थन हासिल है और पश्चिम और सऊदी अरब अहमद शफीक को जिताने की कोशिश कर रहे हैं।.........166