ग़ाज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन के ताज़ा हमलों में एक फिलिस्तीनी शहीद हो गया है। अल-आलम टी वी की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि आज ज़ायोनी विमानों ने रफह क्षेत्र पर कई मिजाइल बरसाए जिसमें एक फ़िलिस्तीनी शहीद और दो घायल गए. याद रहे ज़ायोनी विमानों ने आठ बार ग़ाज़ के विभिन्न क्षेत्रों पर परबम्बारी की थी जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।ज्ञात रहे अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईली फ़ौज के हवाई हमलों में दो बच्चों सहित 7 फ़िलिस्तीनी शहीद और 5 अन्य घायल हो गए थे।इसी प्रकार प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार कल रात ग़ज़्ज़ा के दैरुल बलह क़स्बे में मोटर साइकिल पर सवार दो फ़िलिस्तीनियों पर हवाई हमला किया गया था जिसमें एक शहीद और एक घायल हो गया था तथा उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इससे पूर्व कल दैरुल बलह में ही इस्राईली फ़ौज के हवाई हमला में दो फ़िलिस्तीनी बच्चों शहीद हो गए थे जबकि सोमवार को बैत हानून इलाक़े पर इस्राईल के हवाई हमलों में 4 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए थे। उल्लेखनीय है कि इस्राईली फ़ौज सुरक्षा के बहाने आए दिन ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हमले करती रहती है जिसके दौरान अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर अत्यधिक बल प्रयोग किया जाता है जिसमें अधिकांश आम फ़िलिस्तीनी नागरिक शहीद या घायल होते हैं। ज्ञात रहे इस्राईल ने 2007 से ग़ज़्ज़ा पट्टी का पर घेराबंदी कर रखी है जिससे इस क्षेत्र में बेरोज़गारी, ग़रीबी और जीवन स्तर में अभूतपूर्व स्तर तक गिरावट आयी है। इस्राईल के इस अत्याचार से सैकड़ों बीमार फ़िलिस्तीनी, इलाज की सुविधाओं के अभाव के कारण शहीद हो चुके हैं।.............166
19 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 323682
फ़िलिस्तीन के चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि आज ज़ायोनी विमानों ने रफह क्षेत्र पर कई मिजाइल बरसाए जिसमें एक फ़िलिस्तीनी शहीद और दो घायल गए۔۔۔۔