18 जून 2012 - 19:30

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री यूसुफ रेजा गिलानी को अयोग्य बताते हुए कहा है कि उनका पद छब्बीस अप्रैल से खाली है जबसे उन्हें अदालत की अवमानना का दोषी पाया गया था......

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री यूसुफ रेजा गिलानी को अयोग्य घोषित कर दिया है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री यूसुफ रेजा गिलानी को अयोग्य बताते हुए कहा है कि उनका पद छब्बीस अप्रैल से खाली है जबसे उन्हें अदालत की अवमानना का दोषी पाया गया था।ज्ञात रहे प्रधानमंत्री गिलानी ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के विरूद्ध भ्रष्टाचार के मामलों को फिर से खोलने के लिए स्विस प्रशासन को पत्र लिखने से इंकार कर दिया था। जबकि न्यायालय ने उन्हें ऐसा करने का आदेश दिया था।..........166