18 जून 2012 - 19:30

ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अबदुल-लाहियान ने बहरैन के मामले में सऊदी अरब के हस्तक्षेप को एक रणनीतिक गलती करार दिया है..........

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार  ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अबदुल-लाहियान ने बहरैन के मामले में सऊदी अरब के हस्तक्षेप को एक रणनीतिक गलती करार दिया है।ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अबदुल-लाहियान ने लेबनान से प्रकाशित होने वाले अखबार अल-जमहूरियः को साक्षात्कार देते हुए सऊदी अरब के सैनिकों द्वारा बहरैनी राष्ट्र के कुचले जाने की निंदा करते हुए कहा कि बहरैन के मामले में सऊदी अरब का हस्तक्षेप एक रणनीतिक गलती है. और बहरैन के संकट का एकमात्र समाधान राजनीतिक मांगों को पूरा करना है।ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अबदुल-लाहियान ने तेहरान और रियाज़ के सम्बंधों के बारे में कहा कि तेहरान और रियाज़ के बीच कोई विवाद नहीं है और ईरान सऊदी अरब को इस्लामी दुनिया का एक महत्वपूर्ण देश जानता है और उसके साथ वार्ता पर बल देता है। हुसैन अमीर अबदुल-लाहियान ने सीरिया के बारे में फ़ार्स की खाड़ी के तटीय देशों के गलत व्यवहार के बारे में भी इस बात पर जोर दिया कि हालांकि सीरिया को इस समय आतंकवाद और विदेशी हस्तक्षेप का सामना है, लेकिन इस देश की जनता अपने राष्ट्रपति बश्शार असद द्वारा किए जाने वाले सुधार के कारण संकट पर काबू पाने के करीब पहुंच चुके हैं।उन्होंने लेबनान में गृहयुद्ध शुरू कराने के षड़यंत्र की ओर इशारा करते हुए कहा कि लेबनानी सरकार, जनता और प्रतिरोध किसी को भी देश में गृहयुद्ध के षड़यंत्र में सफल होने की अनुमति नहीं देंगे और चूंकि लेबनान और क्षेत्र की सुरक्षा ईरान की सुरक्षा के समान है इसलिए ज़ायोनी शासन की ओर से किसी भी प्रकार के आक्रमण की स्थिति में ईरान लेबनान का साथ देगा।दूसरी ओर सऊदी अरब की ओर से यमन के प्रांत सादह का आर्थिक परिवेष्टन करने की कोशिश की वजह से इस क्षेत्र के लोगों में उत्तेजना पैदा हो गयी है. और उन्होंने ऑले सऊद के इस कदम की निंदा की.............166