17 जून 2012 - 19:30

मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव के सम्भावित परिणामों के अनुसार इख़्वानुल-मुस्लेमीन के प्रत्याशी मुहम्मद मुरसी चुनाव जीत गये हैं......

मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव के सम्भावित परिणामों के अनुसार इख़्वानुल-मुस्लेमीन के प्रत्याशी मुहम्मद मुरसी चुनाव जीत गये हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार मिस्र में दूसरे चरण के मतदान में इख़वानुल मुसलेमीन के प्रत्याशी मुहम्मद मुर्सी और पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक काल के अंतिम प्रधानमंत्री अहमद शफीक़ के बीच कड़ा मुक़ाबला हुआ जिसमें उन्होंने अपने कड़े प्रतिद्वंदी अहमद शफ़ीक को भारी मतो से परास्त कर दिया। उन्होंने अहमद शफ़ीक़ के मुक़ाबले में 5२ दशलमलव ५ प्रतिशत मत प्राप्त किए। चुनाव परिणाम की अधिकारिधक घोषणा २१ जून से पूर्व नहीं होगी किंतु इस परिणाम से सत्ताधारी सैन्य परिषद के लिए कड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है जिसने संसद भंग होने के बाद संसद के सभी अधिकारों पर भी क़ब्ज़ा कर लिया है। मिस्र के मुस्लिम ब्रदर हुड ने अपने प्रत्याशी की विजय पर बधाई दी है। इख़वानुल मुसलेमीन के नेता हुमाम सईद ने मुहम्मद मुरसी की विजय को एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। अंतिम समाचारों तक ९९ प्रतिशत मतों की गणना हो चुकी थी।..........166