16 जून 2012 - 19:30

ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि सीरिया में कुछ क्षेत्रीय देशों और पश्चिम के हस्तक्षेप से संकट और जटिल हो गया है.........

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि सीरिया में कुछ क्षेत्रीय देशों और पश्चिम के हस्तक्षेप से संकट और जटिल हो गया है।ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने एक जर्मन अख़बार से बातचीत में कहा कि ईरान सीरिया को भी दुनिया के अन्य देशों की तरह नसीहत करता है कि हर राष्ट्र को स्वतंत्रता, चुनाव और मौलिक अधिकारों, न्याय, सम्मान और स्वाधीनता का अधिकार है।उन्होंने कहा कि सुधार पश्चिम और मध्य पूर्व दोनों में आवश्यक हैं और चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में होना चाहिए लेकिन अफसोस कि सीरिया नाटो और कुछ क्षेत्रीय देशों के हस्तक्षेप से संकट जटिल हो चुका है. राष्ट्रपति श्री अहमदी नेजाद ने कहा है कि ईरान सीरिया संकट को हल करने के लिए सभी पक्षों से सहयोग करने को तैयार है ताकि यह समस्या बातचीत के जरिए हल हो सके और सीरिया के सभी समूह एक दूसरे के करीब आ सकें और बातचीत का वातावरण स्थापित हो सके।........166