16 जून 2012 - 19:30

बहरैन की जनता लगभग सत्तरह महीने से देश में लोकतंत्र की मांग को लेकर आए दिन प्रदर्शन कर रही है और सऊदी अरब के सुरक्षा बलों की सहायता से इस देश के सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध बल का प्रयोग कर रहे हैं......

बहरैन में आले ख़लीफ़ा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शनिवार 16 जून को बहरैन में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया। देश के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया और तानाशाह ख़लीफ़ाई सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए राजनैतिक बंदियों की आज़ादी की मांग की। प्रदर्शन का अह्वान बहरैन की सबसे बड़ी पार्टी अल-विफ़ाक़ ने किया था। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी महिलाओं और बच्चों पर आक्रमण किया और आंसू गैस के गोले दाग़े। बंद का प्रभाव राजधानी मनामा सहित लगभग पूरे देश में रहा। बहरैन की जनता लगभग सत्तरह महीने से देश में लोकतंत्र की मांग को लेकर आए दिन प्रदर्शन कर रही है और सऊदी अरब के सुरक्षा बलों की सहायता से इस देश के सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध बल का प्रयोग कर रहे हैं। ..........166