अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इमाम काज़िम (अ.) की शहादत के अवसर पर बगदाद में दो कार बम विस्फोट में इमाम मूसा काज़िम (अ.) के 14 तीर्थयात्री शहीद हो गए।इमाम मूसा काज़िम (एएस) की शहादत की वर्षगांठ लाखों लोगों की उपस्थिति में जो इराक़ और दूसरे देशों से जमा हुए थे श्रद्धा के साथ मनाई गई।प्राप्त सूचना के अनुसार कड़ी सुरक्षा के बावजूद आज इमाम मूसा काज़िम (अ.) के तीर्थयात्रियों के रास्ते में दो कार बम विस्फ़ोट हुए जिसके परिणाम स्वरूप 14 श्रद्धालू शहीद औऱ 32 घायल हो गए।इस घटना के 2 घंटे के बाद काज़मियः शहर के निकट अद्न नामी स्थान पर विस्फोट हुआ और इस आतंकवादी हमले में 18 शहीद और 36 अन्य के घायल होने की सूचना है।दूसरी ओर अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि आतंकवादी विस्फोटों के शहीदों के संख्या 34 तक पहुंच गई है।ज्ञात रहे बुधवार 13 जून 2012 से ही हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत के सिलसिले में आयोजित मजलिसों के दृष्टिगत तथा ऑले सऊद और ऑले खलीफा की आर्थिक सहायता के कारण पड़ोसी अरब राज्यों द्वारा नेतृत्व होने वाले आतंकवादियों ने इराक में बम धमाकों का नया सिलसिला शुरू कर दिया था। प्राप्त सूचना के अनुसार हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के तीर्थयात्रियों के रास्तों में बम विस्फोट के कारण 9 लोग शहीद हुए थे जबकि बगदाद के अन्य धमाकों में 9 से ज्यादा लोग शहीद और 37 लोग घायल हुए थे। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह विस्फोट इराक़ की राजधानी बग़दाद और बग़दाद के दक्षिण में स्थित बाबिल प्रांत के केन्द्र हिल्ला नगर में हुए थे। इसी तरह इराक़ी पुलिस ने बताया था कि इराक़ के अलमुसन्ना प्रांत के केन्द्र समावा नगर में आतंकवादी कार बम के विस्फोट में दो आम नागरिक हताहत और तीन अन्य घायल हुए हैं। इराक़ में इन दुखद घटनाओं के बीच इराक़ी पुलिस ने बाक़ूबा नगर के केन्द्र में स्थित अत्तहरीर क्षेत्र में मार्ग से पांच बमों को निष्क्रिय बनाया था। यह बम पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के रौज़े के दर्शन के लिए जा रहे कारवां के मार्ग में बिछाए गयए थे। ज्ञात रहे पच्चीस रजब इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत का दिन है और इस अवसर पर इराक़ और विदेश से दसियों लाख की संख्या में शीया मुसलमान इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के रौज़े का दर्शन करने इराक़ के काज़ेमिया नगर जाते हैं जो बग़दाद से मिला हुआ नगर है।...........166
16 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 322732
प्राप्त सूचना के अनुसार कड़ी सुरक्षा के बावजूद आज इमाम मूसा काज़िम (अ.) के तीर्थयात्रियों के रास्ते में दो कार बम विस्फ़ोट हुए जिसके परिणाम स्वरूप 14 श्रद्धालू शहीद औऱ 32 घायल हो गए।........