अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के उत्तराधिकारी नाइफ बिन अब्दुल अज़ीज़ का निधन हो गया है।. अल-आलम टी वी ने सऊदी अरब के दरबार को लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ में कहा कि सऊदी उत्तराधिकारी नाइफ बिन अज़ीज़ जो स्विट्जरलैंड इलाज कराने गए थे आज उनका निधन हो गया।प्राप्त सूचना के अनुसार नाइफ बिन अब्दुल अज़ीज़ की नमाज़े जनाज़ा कल रविवार को मक्के में इशा की नमाज़ के बाद पढ़ाई जाएगी.नाइफ बिन अब्दुल अज़ीज़, सऊदी अरब के पूर्व बादशाह मलिक अब्दुल अज़ीज़ के बेटे और फहेद बिन अज़ीज़ सऊदी अरब के पूर्व बादशाह और वर्तमान बादशाह अब्दुल्ला बिन अब्दुल अज़ीज़ के भाई थे।इससे पहले समाचार एजेंसियों ने कहा था कि सऊदी अरब के शासकों की लम्बी उमरों के आधार पर ऑले सऊद के परिवार में सत्ता की लड़ाई में तेजी आ गई है. याद रहे सऊदी अरब के राजा भी बीमार हैं।.........166
15 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 322650
नाइफ बिन अब्दुल अज़ीज़ की नमाज़े जनाज़ा कल रविवार को मक्के में इशा की नमाज़ के बाद पढ़ाई जाएगी.....