15 जून 2012 - 19:30

विदेशमंत्री ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में शांति, सुरक्षा व स्थिरता की स्थापना को ईरान की विदेश नीति में प्राथमिकता प्राप्त है.............

विदेशमंत्री ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में शांति, सुरक्षा व स्थिरता की स्थापना को ईरान की विदेश नीति में प्राथमिकता प्राप्त है।श्री अली अकबर सालेही ने जो अफ़ग़ानिस्तान के निकट व दूर के पड़ोसियों की कान्फ़्रेंस में भाग लेने के लिए काबुल की यात्रा पर थे, हमारे संवाददाता से बात करते हुए कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के सैन्य अड्डे बनाए जाने का कोई औचित्य नहीं है और इस देश की सहायता का सबसे अच्छा मार्ग यह है कि अफ़ग़ान सुरक्षा बलों की सहायता की जाए क्योंकि यदि उन्हें सही प्रशिक्षण मिल गया तो वे अपने देश की सुरक्षा का दायित्व भली भांति संभाल सकेंगे। अफ़ग़ानिस्तान के निकट व दूर के पड़ोसियों की कान्फ़्रेंस में क्षेत्र के पंद्रह देशों और क्षेत्र से बाहर के बारह देशों के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया। यह एक दिवसीय कान्फ़्रेंस गुरुवार को आयोजित हुई। श्री सालेही ने अपने अफ़ग़ान समकक्ष ज़लमई रसूल से भेंट में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान का मानना है कि अफ़ग़ानिस्तान में यथाशीघ्र शांति व स्थिरता आना आवश्यक है।........166