14 जून 2012 - 19:30

तेहरान की केंद्रीय नमाज़े जुमा आयतुल्लाह जन्नती की इमामत में अदा की गयी. इमामे जुमा तेहरान ने लाखों नमाज़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा से लाभांवित होने के अपने अधिकार से कभी भी पीछे नहीं हटेगा.........

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार तेहरान की केंद्रीय नमाज़े जुमा आयतुल्लाह जन्नती की इमामत में अदा की गयी. इमामे जुमा तेहरान ने लाखों नमाज़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा से लाभांवित होने के अपने अधिकार से कभी भी पीछे नहीं हटेगा।  आयतुल्लाह जन्नती ने मास्को में ईरान और गुट पांच प्लस एक से प्रस्तावित वार्ता की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान ने बार बार घोषणा की है कि वह किसी भी कीमत पर अपने परमाणु अधिकार नहीं छोड़ेगा. उन्होंने बग़दाद में ईरान और गुट पांच प्लस एक से बातचीत को सकारात्मक करार देते हुए कहा कि ईरान बिना दबाव और धमकी के बुद्धिमत्ता और तार्किक रास्ते से वार्ता जारी रखने पर विश्वास रखता है और उम्मीद करता है कि बातचीत से उपयोगी परिणाम निकलेगा।आयतुल्लाह जन्नती ने कहा कि ईरान को आशा है कि वार्ता का अगला चरण परिणामदायक रहेगा। उन्होंने कहा कि ईरान के दुशमन विभिन्न षड़यंत्रों से ईरानी राष्ट्र को पीछे हटने पर विवश करने का प्रयास करते रहे हैं किंतु अब वह अच्छी तरह समझ चुके हैं कि उनके यह षड़यंत्र सफल नहीं हो सकते। उन्होंने सीरिया में जारी अशांति को अमरीका व ज़ायोनी शासन के षड्यंत्र का परिणाम बताया और कहा कि सीरिया की सरकार जनता की प्रतिनिधि है और उसने देश में जनता की मांगों के अनुसार जो सुधार किए हैं वे किसी अन्य अरब देश में दिखाई नहीं देते।.........166