13 जून 2012 - 19:30

ईरान के खुफ़िया मंत्रालय ने बताया है कि पिछले वर्ष ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या में जिन हत्यारों का हाथ था उनमें से अधिकांश को गिरफ्तार कर लिया गया है........

ईरान के खुफ़िया मंत्रालय ने बताया है कि पिछले वर्ष ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या में जिन हत्यारों का हाथ था उनमें से अधिकांश को गिरफ्तार कर लिया गया है।खुफ़िया मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पिछले वर्ष आतंकवादियों शहीद होने वाले परमाणु वैज्ञानिक मसूद अली मोहम्मदी, मुस्तफा महमूद रोशन, मजीद शहरयारी और रज़ा क़श्काई की हत्या में जिन हत्यारों का हाथ था उनमें से अधिकांश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बयान में कहा गया है कि ईरानी वैज्ञानिकों की हत्या में सम्मिलित लोगों को कभी भी माफ़ नहीं किया जाएगा। ज्ञात रहे मुस्तफ़ा महमूद रौशन और रज़ा कश्क़ाई ११ जनवरी को आतंकवादियों के हाथों तेहरान में शहीद हो गए थे। इससे पहले ज़ायोनी शासन के एजेन्टों ने परमाणु वैज्ञानिक, मसूद अली मोहम्मदी, मजीद शहरयारी और दारयूश रज़ाईनेजाद को शहीद कर दिया था। याद रहे मसूद अली मोहम्मदी के हत्यारे मजीद जमाली फशी को एक महीने पहले फांसी पर लटका दिया गया। इस्राईली अधिकारियों और अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव के कुछ उम्मीदवारों ने कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने का एकमात्र रास्ता उसके परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या है।.............166