इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान आईएईए के नियमों के दायरे में अपने वचनों और एनपीटी पर यथावत प्रतिबद्ध है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने बुधवार को आईआरआईबी की विदेश सेवा के अधिकारियों और कर्मियों से एक भेंट में इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम का विरोध तकनीकी और क़ानूनी नहीं है, कहा कि इस्लामी गणंतत्र ईरान, विश्व समुदाय की चिंता निवारण के लिए अधिक सहयोग पर तैयार है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इस्लामी गणतंत्र ईरान स्टेप बाई स्टेप सुझाव को सशर्त रूप से स्वीकार करता है, बल दिया कि इस सुझाव के अनुसार चरणबद्ध रूप से विभिन्न विषयों को कार्यसूचि में शामिल किया जाना चाहिए। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी प्रकार इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान की इस्लामी क्रांति ने मध्य पूर्व में विश्व शक्तियों के समीकरण बिगाड़ दिये, स्पष्ट किया कि क्षेत्र में प्रभावशाली होने की इस्लामी क्रांति की योग्यता के कारण शत्रु ईरान की दिन प्रतिदिन बढ़ती स्वाधीनता व प्रगति से प्रसन्न नहीं हैं और जब तक ईरान की आवाज़ पश्चिम से भिन्न रहेगी, वह उनके लिए असहनीय रहेगा। विदेशमंत्राय के प्रवक्ता ने कहा कि मध्य पूर्व, ऊर्जा के भंडार और इस क्षेत्र में ज़ायोनी शासन की उपस्थिति के कारण अमरीका और अन्य साम्राजी शक्तियों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है और बड़ी शक्तियों को, अपना वर्चस्व जारी रखने के लिए इस महत्वपूर्ण क्षेत्र की स्थाई व असीम ऊर्जा की अत्यधिक आवश्यकता है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र में इस्लामी चेतना के कारण इस्राईल के समर्थक चिंतित हैं और ट्यूनेशिया, लीबिया, मिस्र, यमन और बहरैन की जनता का इस्लामी रूझानों के साथ सड़कों पर आना एक ऐसा एतिहासिक चमत्कार है जिसने पूरे इस्लामी जगत को बदल कर रख दिया। .........166
12 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 321960
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान आईएईए के नियमों के दायरे में अपने वचनों और एनपीटी पर यथावत प्रतिबद्ध है........