12 जून 2012 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के उप प्रमुख ने कहा है कि पहली परमाणु ईंधन पनडुब्बी के निर्माण की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं.......

इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के उप प्रमुख ने कहा है कि पहली परमाणु ईंधन पनडुब्बी के निर्माण की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। मंगलवार को एक साक्षात्कार में रियर एडमिरल अब्बास ज़मीनी ने बताया कि परमाणु ईंधन से चलने वाली पनडुब्बी का निर्माण इस लिए संभव हुआ है कि ईरान शांतिपूर्ण लक्ष्यों के साथ परमाणु कार्यक्रम चला रहा है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में हम इन पनडुब्बियों का प्रयोग आरंभ कर देंगे।श्री ज़मीनी ने बताया कि 18750 टन भार की इस पनडुब्बी के निर्माण में दस लाख पुर्ज़े और एक करोड़ बीस लाख घंटे लगेंगे। उन्होंने कहा कि ईरान अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्रों में प्रभावी उपस्थिति का संकल्प रखता है और इस अभियान में परमाणु ईंधन से चलने वाली पनडुब्बी सहायक सिद्ध होगी।.........166