12 जून 2012 - 19:30

ईरान ने सऊदी अरब में अठ्ठारह ईरानियों को मौत की सज़ा दिए जाने का कड़ा विरोध किया है........

ईरान ने सऊदी अरब में अठ्ठारह ईरानियों को मौत की सज़ा दिए जाने का कड़ा विरोध किया है।इस सिलसिले में ईरानी विदेश मंत्रालय ने तेहरान में सऊदी अरब के राजदूत को तलब करके ईरान की कड़ी आपत्ति जताई और सऊदी सरकार के इस क़दम की निंदा करते हुए कहा कि ईरान मामले को सम्बंधित अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में उठाएगा। संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के सदस्य जवाद करीमी ने कहा है कि इस मामले में आयोग, विदेश मंत्री सालेही को बुलाकर बात करेगा इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगेगा।ज्ञात रहे कि गत 18 अप्रैल को प्रेस टीवी ने रिपोर्ट दी थी कि सऊदी अधिकारियों ने 8 ईरानी मछुआरों को बिना कोई न्यायिक प्रक्रिया पूरी किए ही पूर्वी नगर दम्माम में फांसी दे दी। सऊदी अरब के समाचार चैनल तौक़ीर ने कहा था कि फांसी 15 अप्रैल को दी गई। 30 मई को ताबनाक समाचर बेवसाइट ने रिपोर्ट दी कि सऊदी अधिकारियों ने अन्य 10 ईरानी नागरिकों को भी दम्माम नगर में फांसी दे दी है। वेबसाइट के अनुसार दम्माम में कुल 25 ईरानी नागरिकों को जेल में डाला गया था जिनमें 18 को फांसी दी जा चुकी है। यह ईरानी मछुआरे थे जिन्हें सऊदी अरब की जलसीमा से लगभग 100 किलोमीटर दूर अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में सऊदी तट रक्षक बल ने 6 वर्ष पूर्व गिरफ़तार कर लिया था और उन पर मादक पदार्थ रखने का आरोप लगाया था।.............166