9 जून 2012 - 19:30

ज़ायोनी विमान इराक़ के कुरदिस्तान से होते हुए सीरियन सरकार के खिलाफ सक्रिय आतंकवादियों को हथियार पहुँचा रहे हैं.....

ज़ायोनी शासन सऊदी अरब के साथ मिल कर सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के लिए भारी मात्रा में हथियार भेज रहा है. प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी विमान इराक़ के कुरदिस्तान से होते हुए सीरियन सरकार के खिलाफ सक्रिय आतंकवादियों को हथियार पहुँचा रहे हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के हथियार क़तर की वित्तीय सहायता से सीरिया के आतंकवादियों को पहुंचाए जा रहे हैं और कुरदिस्तान प्रमुख मसूद बारज़ानी ने ज़ायोनी शासन को यह सुविधा दी है. उधर ज़ायोनी संसद के एक सदस्य ने स्वीकार किया कि ज़ायोनी डॉक्टर तुर्की पहुंच कर शाम में सक्रिय आतंकवादियों का इलाज कर रहे हैं. फार्स समाचार के अनुसार ज़ायोनी संसद के सदस्य ने स्वीकार किया है कि ज़ायोनी डॉक्टरों की टीम सीरिया से सटे तुर्की के सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकवादियों का इलाज कर रही है. उन्होंने कहा कि ज़ायोनी डॉक्टरों की एक और टीम जोर्डन के रास्ते सीरिया भेजी जाएगी. इससे पहले एक सूत्र ने सूचना दी थी कि ज़ायोनी शासन के सैन्य विशेषज्ञ तुर्की में मौजूद है जो सीरिया के खिलाफ सक्रिय आतंकवादियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं. याद रहे सीरिया अमेरिका पश्चिमी देश, सऊदी अरब, कतर और तुर्की के समर्थित आतंकवादी सक्रिय हैं. सीरिया के खिलाफ विश्व षड़यंत्र इसलिए जारी है कि सीरिया ज़ायोनी शासन के विरुद्ध मोर्चे का एक हिस्सा है।.........166