सीरिया को अशांत करने के उद्देश्य से आतंकवादियों के आक्रमण जारी हैं।तेहरान रेडियो संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के केन्द्र में स्थित हम्स नगर के अनेक इलाक़ों में आतंकवादी आक्रमणों में 7 व्यक्ति हताहत और 50 घायल हुए हैं। इसी प्रकार आतंकवादियों ने पश्चिमी सीरिया के लाज़ेक़िया प्रांत के अलहफ़ा क़स्बे में विध्वंसक कार्यवाही करके इस क़स्बे के पुलिस केन्द्र और एक अस्पताल की इमारत में आग लगा दी। इसी प्रकार आतंकवादियों ने दमिश्क़ के पश्चिमी भाग में एक बस पर आक्रमण कर दिया जिसमें रूसी विशेषज्ञ सवार थे। इस घटना में संभावित क्षति की अभी तक रिपोर्ट नहीं आयी है। दूसरी ओर सीरिया पुलिस ने उत्तरी सीरिया के हलब नगर में एक सांसद के कार में लगाए गए बम का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया। इसी प्रकार सीरियाई सुरक्षा बलों ने उत्तरी सीरिया में एक कार को अपने नियंत्रण में कर लिया जिसमें शस्त्र रखे हुए थे। ज्ञात रहे तुर्की, सउदी अरब, क़तर और अमरीका सहित कुछ पश्चिमी व अरब देश सीरिया में विद्रोहियों का समर्थन करके इस देश को अशांत कर रहे हैं। इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन सीरिया के आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है। समाचार एजेंसी फ़ार्स की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सांसद अय्यूब क़र्रा ने इस वास्तविकता को स्वीकार किया कि इस्राईल ने चिकित्सकों की एक टीम को सीरिया से मिली तुर्की की सीमा पर भेजा है ताकि वे सीरिया के आतंकवादियों का उपचार करें। इस ज़ायोनी सांसद ने इस बात का भी रहस्योद्घाटन किया कि इस्राईल चिकित्सकों की एक और टीम भेजने वाला है। ज्ञात रहे इससे पहले इस प्रकार की अनेक रिपोर्टें सामने आयी थीं कि तुर्की में इस्राईली सैन्य अधिकारी सीरिया के आतंकवादियों को सैन्य प्रशिक्षण दे रहे हैं।इस बीच प्रेस टीवी ने सीरियाई सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि इस्राईल, सीरिया के विद्रोहियों को तस्करी द्वारा शस्त्र भेज रहा है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली विमान इराक़ के कुर्दिस्तान प्रांत से सीरिया में विद्रोहियों को तस्करी द्वारा शस्त्र पहुंचा रहे हैं। इन सूत्रों के अनुसार इस्राईल द्वारा भेजे जा रहे शस्त्रों का पैसा क़तर दे रहा है और इराक़ी कुर्दिस्तान के प्रमुख मसऊद बारेज़ानी इस्राईल के इस ग़ैर क़ानूनी कृत्य में सहायता कर रहा है। ज्ञात रहे सीरिया में कूफ़ी अन्नान की छह सूत्रीय शांति योजना के क्रियान्वयन के निरीक्षण के लिए मौजूद 280 पर्यवेक्षकों की उपस्थिति के बावजूद आतंकवादी स्थित का दुरुपयोग करके दमिश्क़ सरकार के विरुद्ध आतंकवादी कृत्य कर रहे हैं।........166
9 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 321201
सीरिया के केन्द्र में स्थित हम्स नगर के अनेक इलाक़ों में आतंकवादी आक्रमणों में 7 व्यक्ति हताहत और 50 घायल हुए हैं......