मिस्र के अलएहराम स्ट्रैटेजिक व राजनैतिक अध्ययन केन्द्र के विशेषज्ञ बशीर अब्दुल फ़त्ताह ने कहा है कि पूर्व शासन को सत्ता में लौटाने के लिए सैनिक विद्रोह के विरुद्ध एकजुटता के उद्देश्य से पूर्व शासन के प्रत्याशी अहमद शफ़ीक़ के मुक़ाबले में इख़्वानुल मुस्लेमीन के प्रत्याशी मोहम्मद मुर्सी के समर्थन पर सभी क्रान्तिकारी धड़े एकमत हैं। बशीर अब्दुल फ़त्ताह ने अलआलम से साक्षात्कार में कहा कि मिस्र में राष्ट्रपति पद के चुनाव के पहले चरण में अन्य प्रत्याशियों के बाहर होने के बाद क्रान्तिकारियों के प्रत्याशी मोहम्मद मुर्सी और सैन्य परिषद व पूर्व शासन के प्रत्याशी अहमद शफ़ीक़ के बीच कड़ी टक्कर है। अलएहराम राजनैतिक व स्ट्रेटिजिक केन्द्र के इस विशेषज्ञ ने कहाः पूर्व शासन की भंग हो चुकी राष्ट्रीय पार्टी इस बात का भरसक प्रयास कर रही है कि अहमद शफ़ीक़ को राष्ट्रपति बनवाकर पूर्व शासन को सत्ता में ले आए। अब्दुल फ़त्ताह ने कहा कि मोहम्मद मुर्सी भी दक्षिणपंथी, और वामपंथी दलों तथा युवाओं सहित सभी क्रान्तिकारियों को अपने साथ करने का प्रयास कर रहे है और इन धड़ों के बीच बातचीत जारी है। अब्दुल फ़त्ताह ने बल दिया कि क्रान्तिकारी धड़ा मतभेद समाप्त करने तथा क्रान्ति को बचाने और क्रान्ति के विरुद्ध सैन्य विद्रोह से निपटने के एक उद्देश्य पर सहमत हो गया है इसलिए इसके अधिकांश सदस्यों ने मोहम्मद मुर्सी के समर्थन की घोषणा की है। ज्ञात रहे मिस्र में राष्ट्रपति पद के लिए दूसरे चरण का मतदान 16 और 17 जून को आयोजित होगा।...........166
9 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 321194
प्रत्याशी अहमद शफ़ीक़ के मुक़ाबले में इख़्वानुल मुस्लेमीन के प्रत्याशी मोहम्मद मुर्सी के समर्थन पर सभी क्रान्तिकारी धड़े एकमत हैं...