9 जून 2012 - 19:30

डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आने परिवर्तनों से लगता है कि दुनिया निष्पक्ष प्रणाली की ओर बढ़ रही है........

 इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा कि वैश्विक स्तर पर आने परिवर्तनों से लगता है कि दुनिया निष्पक्ष प्रणाली की ओर बढ़ रही है। राष्ट्रपति श्री अहमदीनेजाद ने चीन के फ़ोनिकस टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि वर्तमान प्रणाली की कमियों से दुनिया को सूचित करने की आवश्यकता है और इस दुनिया पर शासक मौजूदा प्रणाली अनुउचित है और राष्ट्रों के विकास और अधिकार की प्राप्ति के मार्ग में रोड़ा है।  उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव हो सकता है जब सभी देश विश्व प्रणाली के संशोधन के लिए मिलकर प्रयास करें. राष्ट्रपति श्री अहमदीनेजाद ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में कहा कि अपने परमाणु कार्यक्रम के बारे में ईरान का दृष्टिकोण पूरी तरह से स्पष्ट है और ईरान की परमाणु गतिविधियां परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में जारी है और जो भी काम यहां अंजाम दिया जा रहा है वह आईएईए के कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा है लेकिन मूल समस्या ईरान के संबंध में बड़ी शक्तियों का रवैया है जो विश्व संस्थाओं पर काबिज हैं.  ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर अहमदीनेजाद ने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम का विरोध राजनीतिक लक्ष्य पर आधारित है और वास्तव में यह विरोध स्वतंत्र राष्ट्रों के विकास का विरोध है वरना उनके ही पश्चिमी देशों ने इस्लामी क्रांति की सफलता से पहले जब ईरान पर तानाशाह सरकार बिराजमान थी तो उसके साथ दोस्ताना सम्बंध रखे और छह परमाणु समझौते किए थे और परमाणु बिजली घर और परमाणु सामग्री भी दे रखी थी. राष्ट्रपति श्री अहमदीनेजाद ने कहा कि साम्राज्य कभी भी ईरान के मौलिक विरोध के मुख्य कारणों को स्पष्ट नहीं करेंगे. डॉ. अहमदीनेजाद ने कहा कि ईरान अपने परमाणु अधिकारों के प्रमाणीकरण के लिए बातचीत और प्रयास जारी रखेगा।.........166