बहरैन के एक राजनीतिक कार्यकर्ता यहया अलहदीद ने आले ख़लीफ़ा शासन पर ज़ायोनी शासन से सहायता लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को अलआलम टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि आले ख़लीफ़ा शासन बहरैन की जनता का दमन करने के लिए बैतुल मुक़द्दस के अतिग्रहणकारी शासन से सहायता ले रहा है। श्री अलहदीदी ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि आले ख़लीफ़ा शासन इस्राईल की गुप्तचर संस्था मोसाद के संपर्क में है, कहा कि बहरैनी जनता से लड़ने के उद्देश्य से आले ख़लीफ़ा सरकार की सहायता के लिए अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन से बहरैनी राजदूत के अनुरोध के बाद इस संबंध में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बहरैन की जनता देश में लोकतंत्र की स्थापना के लिए सड़कों पर आई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, बहरैन की जनता के दमन के लिए उपकरण यथावत रवाना कर रहा है और आले खलीफा शासन को लैस कर रहा है और मानवाधिकार समिति ने जेनेवा में आयोजित बैठक में बहरैन में मानवाधिकार के हनन की पुष्टि की है।.............166
8 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 321059
बहरैन के एक राजनीतिक कार्यकर्ता यहया अलहदीद ने आले ख़लीफ़ा शासन पर ज़ायोनी शासन से सहायता लेने का आरोप लगाया है......