7 जून 2012 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना हर समय अपने देश की रक्षा करने के लिए तैयार रहती है और हर पल दुश्मन के खतरों की समीक्षा करती रहती हैं.........

 ईरान की थल सेना प्रमुख ने कहा है कि दुश्मन ने अगर इस्लामी धरती पर हमला करने की कोशिश की तो उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा. ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रेजा पोरदस्तान ने प्रेस रिपोर्टर से बातचीत में ईरान के खिलाफ दुश्मनों की आए दिन की धमकियों की ओर संकेत करते हुए राष्ट्र की होशियारी पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ईरान पर किसी भी तरह की आक्रमण का बहुत गंभीर जवाब दिया जाएगा.  ब्रिगेडियर जनरल अहमद रजा पोरदस्तान ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेना हर प्रकार से शक्तिशाली हैं और हर खतरे का मुकाबला करने की क्षमता रखती हैं.  उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना हर समय अपने देश की रक्षा करने के लिए तैयार रहती है और हर पल दुश्मन के खतरों की समीक्षा करती रहती हैं.  उन्होंने कहा कि इस समय सशस्त्र सेनाओं की जरूरत की चीजें खुद ईरानी विशेषज्ञों के हाथों तैयार हो रही हैं।.........166