7 जून 2012 - 19:30

बहरैन के लोगों ने शुक्रवार को आले खलीफ़ा और आले सऊद के अत्याचारों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए.....

  अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन के लोगों ने शुक्रवार को आले ख़लीफ़ा और आले सऊद के अत्याचारों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए।हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को पूरे बहरैन में लोगों ने आले ख़लीफ़ा और आले सऊद के अत्याचारों के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके हमद मुर्दाबाद और हम डटे रहेंगे के नारे लगाए।  प्रदर्शनकारियों ने देश के भविष्य निर्धारण के अपने अधिकार के संबंध में आले ख़लीफ़ा सरकार से किसी भी प्रकार की बातचीत करने से इन्कार करने की बात कही।   जनता ने सरकारी एजेंटों से मुक़ाबले, सभी बंदियों विशेष रूप से राजनैतिक बंदियों की रिहाई और बहरैन की अवैध सरकार के विरुद्ध सभी गुटों व दलों के बीच एकता की आवश्यकता पर बल दिया।..........166