7 जून 2012 - 19:30

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विटाली ने सीरिया में विपक्षी समूहों की वित्तीय और सैन्य सहायता के लिए सऊदी अरब और कतर की कड़ी आलोचना की है......

 प्रेस टी वी की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विटाली ने सीरिया में विपक्षी समूहों की वित्तीय और सैन्य सहायता के लिए सऊदी अरब और कतर  की कड़ी आलोचना की है। विटाली ने कहा कि लगातार हम देख रहे हैं कि सऊदी अरब और कतर सीरिया में विद्रोहियों के लिए स्वयं के वित्तीय समर्थन और हथियारों के बारे में खुलकर बोलते हैं। उन्होंने सीरिया के हुमात प्रांत में हाल ही में हुए नरसंहार पर, जिसमें राष्ट्रपति बश्शार असद के दर्जनों समर्थक विपक्ष द्वारा मारे गए थे चिंता व्यक्त की। रूसी प्रतिनिधि ने सीरिया के मसले में ईरान को साथ न लेने पर, संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी दलों के पक्षपाती रवैये पर विरोध व्यक्त किया और कहा कि तेहरान को सीरिया में संकट को हल करने के लिए हो रहे प्रयासों में शामिल किया जाए।इसी बीच, सीरिया के संकट के लिए संयुक्त राष्ट्र और अरब लीग के प्रतिनिधि कोफी अन्नान ने भी सीरिया की मदद करने में ईरान की भूमिका पर जोर दिया है। उन्होंने सीरिया में विदेशी हस्तक्षेप के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की कार्यवाही से केवल हिंसा में वृद्धि होगी।.........166