4 जून 2012 - 19:30

मुस्लिम एकता परिषद बलूचिस्तान द्वारा आयोजित क्वेटा और मसतोन्ग सहित देश के अन्य हिस्सों में जारी शिया नरसंहार के खिलाफ विरोध रैली का आयोजन किया गया.......

 क्वेटा में शिया समुदाय से सम्बंधित लोगों ने शिया नरसंहार के खिलाफ रैली का आयोजन किया जिसमें राजनीतिक, सामाजिक हस्तियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने बहु संख्या में भाग लिया। मुस्लिम एकता परिषद बलूचिस्तान द्वारा आयोजित क्वेटा और मसतोन्ग सहित देश के अन्य हिस्सों में जारी शिया नरसंहार के खिलाफ विरोध रैली का आयोजन किया गया जिसमें हुज्जत इस्लाम मक़सूद डोमकी और सरदार सआदत ने संबोधित किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व आतंकवाद का सबसे अधिक निशाना बनने वाले क्वेटा के क़बीले हज़ारह के सरदार सआदत अली हज़ारह, एम डब्ल्यू एम बलूचिस्तान के महासचिव हुज्जतुल इस्लाम मकसूद अली डोमकी, हाजी कय्यूम जंगेज़ी और दाऊद आग़ा ने किया.  मुस्लिम एकता परिषद बलूचिस्तान के महासचिव हुज्जतुल इस्लाम मकसूद अली डोमकी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंद्रह साल से क्वेटा शिया समुदाय के लिए कर्बला बना हुआ है जहां आए दिन वर्तमान युग के यज़ीद हुसैनियों को मौत के घाट उतार देते हैं। हज़ारह क़बीले के सरदार सआदत अली हज़ारह ने कहा कि हम शांतिपूर्ण क़ौम है जो मुसलमानों की एकता पर विश्वास रखते है। उन्होंने कहा: हम जिस तरह अपनी क़ौम पर होने वाले अत्याचारों की निंदा करते हैं उसी तरह उल्माए अहले सुन्नत की हत्या की भरपूर निंदा करते हुए इसे वहाबियों का षड़यंत्र समझते हैं।  .........166