बहरैन की राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक पार्टी के महासचिव फ़ाज़िल अब्बास ने कहा है कि बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार विभिन्न संगठनों के गठन द्वारा बहरैनी जनता पर किए गए अत्याचारों को छुपाने का प्रयासकर रही है। फ़ाज़िल अब्बास ने अल-आलम टीवी चैनल से बातचीत करते हुए बहरैन में मानवाधिकार की समीक्षा के लिए जनेवा में बुलाए जाने वाले सम्मेलन के निर्देश पर अमल के उद्देश्य से समिति के गठन पर आधारित ऑले खलीफा के नए षड़यंत्र को महत्वहीन बताया। फ़ाज़िल अब्बास ने यह बताते हुए कि ऑले खलीफा की शाही सरकार अपने शत्रुतापूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति और सार्वजनिक मत को धोखा देने के लिए विभिन्न कमेटियां बना रही है। उन्होंने कहा कि बिसयोनी जांच समिति जनता को धोखा देने का एक स्पष्ट उदाहरण है क्योंकि सरकार ने इस समिति के एक निर्देश पर भी अमल नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि बहरैन की ज़ालिम सरकार की हिंसा और अपमानजनक नीतियों के बावजूद इस अत्याचारी सरकार के खिलाफ बहरैनी जनता का क्रांतिकारी आंदोलन जारी है।......166
4 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 320179
आले ख़लीफ़ा सरकार विभिन्न संगठनों के गठन द्वारा बहरैनी जनता पर किए गए अत्याचारों को छुपाने का प्रयासकर रही है.....