4 जून 2012 - 19:30

प्राप्त सूचना के अनुसार सीरिया ने तुर्की और पश्चिमी देशों के राजदूतों को अपने देश से निष्कासित कर दिया है....

 अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया ने तुर्की और पश्चिमी देशों के राजदूतों को अपने देश से निष्कासित कर दिया है। कुछ समय पूर्व सीरियन सरकार ने जारी अपने बयान में पश्चिमी राजदूतों विशेष कर अमेरिका, इंग्लैंड, इटली, बुल्गारिया और दमिश्क में तुर्की के राजदूत को अपना छोड़ देने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, स्पेन, इटली, जर्मनी, फ्रांस और तुर्की ने सीरिया के राजदूतों को अपने देश से निष्कासित कर दिया था। ज्ञात रहे पश्चिमी देशों और तुर्की के साथ सीरिया के संबंध में, इस देश में हालिया संकट के कारण खराब हो गए हैं। ..........166